छत्तीसगढ़

राज्य सरकार के खिलाफ 5 सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन BJP staged a sit-in protest against the state government for a 5-point demand

*राज्य सरकार के खिलाफ 5 सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन*
*राज्य सरकार को नहीं है किसानों से कोई सरोकार स्वप्निल तिवारी*
*पिथौरा* – राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पिथौरा मंडल द्वारा धान खरीदी केंद्र डीघेपुर में धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से 5 सूत्रीय मांग की ।

 


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है पूरे प्रदेश में बे समय वर्षा व ओलाबारी से किसान अपना धान नही बेच पाए है प्रदेश भर में बारदाने के लिए किसान परेशान है रवि फसल हेतु किसानों को खाद नहीं मिल हैं ऐसी अनेक समस्याओ से प्रदेश के किसान परेशान है।
भाजपा द्वारा किए जा रहे मांग में मुख्य रूप से धान खरीदी के समय को बढ़ाकर 15 फरवरी तक करने की मांग की,रवि फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग,असमय ओलावृष्टि एव बारिश से हुवे नुकसान की तत्काल छती पूर्ति ,किसानों को लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाय पिछले वर्ष के धन की बकाया राशि एवं दो वर्ष का बोनस तत्काल प्रदान करने की मांग भाजपा जनो ने की ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता गौतम पटेल राजेश चौधरी हेतराम साहू देव पटेल पवन अग्रवाल भूषण मिर्धा हलधर ध्रुव बलराम पटेल राजेंद्र पटेल कुमहुक सिंह हेमप्रशाद पटेल जोगीराम ध्रुव शिवचरण कुणाल दास गजेंद्र दास पंचराम ठाकुर विनोद डडसेना तिरथराम साहू देवकुमार पात्र भरत पटेल मनोज पटेल लक्ष्मीदास उमेंद ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button