छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया कलेक्टोरेट एवं नए व पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण Collector hoisted the flag in the collectorate and new and old composite building

कलेक्टर ने किया कलेक्टोरेट एवं नए व पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण

बिलासपुर 26 जनवरी 2022

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रातः 7.30 बजे एवं नए कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रातः 7.40 बजे तथा जिला कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया।

इस मौके पर ’’जन-गण-मन’’ राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता की जय एवं गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाये गये।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button