छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार के निष्पक्ष प्रयोग की शपथ ली गई Pledge was taken for fair exercise of franchise on National Voters’ Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार के निष्पक्ष प्रयोग की शपथ ली गई

बिलासपुर 25 जनवरी 2022

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बिना किसी भेदभाव के धर्म, वर्ग, जाति और समुदाय के ऊपर उठकर स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ लिया।

कलेक्टोरेट में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

शपथ कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button