Uncategorized

गाय चराने व तेंदूपत्ता तोड़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया मंत्री- मंत्री लखमा

कोंडागांव- कैबिनेट मंत्री बनने बनने के बाद पहली दफे जिला मुख्यालय पहुंचे कवासी लखमा का जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया। रायपुर नाका में अपनी सरकारी वाहन से उतरकर मंत्री लखमा क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम की बुलेट में सवार होकर लोगों का अभिवांदन करते हुए रैली की शक्ल में स्थानीय कांग्रेस भवन पहुंचे। जहॉ कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री व विधायक मोहन का आरती उतारकर स्वागत करते हुए भवन के भीतर प्रवेश करवाया। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि, जिस तरह से हमें जीत मिली है उसकी हमें आशा नहीं थी, प्रदेश की जनता ने हमारा साथ दिया है अब हमारी बारी हैं। उनका साथ देने का उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी आम आदमी की पार्टी हैं। तभी तो कांग्रेस पार्टी ने मुझ गाय चराने वाले व तेंदुपत्ता तोड़ने वाले मंत्री बनाकर प्रदेशभर में काम करने के लायक समझा हैं। वही क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि बस्तर से जो प्रतिनिधित्व मिला है उसे हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि बेहतर तरीके से काम करते हुए इलाके की खुशहाली व रोजगार की सृजन के साथ काम करते हुए आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि, राजनीति में पढ़ाई नहीं बल्कि दिल देखा जाता हैं कि, वह अपने इलाके के लोगों के साथ कैसा व्यवहार और किस तरीके से काम करते हैं। मंत्री लखमा की प्रशंसा न केवल प्रदेश में बल्कि देशभर में भी की जाती है। वे अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने-पहचाने जाते हैं। जिलाध्यक्ष रवि घोष ने मंच से कहा कि, हमारी जोड़ी बहुत पुरानी हैं जब वे फरसगांव ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब लखमा जी अपने इलाके में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करते थे।पंद्रह साल राज करने वालों मिले 15 विधायक-म्ांत्री लखमा ने अपने अंजाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 65 प्लस जीतने का दाव करने वाली भाजपा ने प्रदेश में 15 साल राज किया, लेकिन जनता ने उन्हें कवेल 15 विधायक देकर शांत कर दिया। यह हमारी नहीं बल्कि जनता की ताकत हैं, उन्होंने कहा कि, अभी एक लड़ाई हम लोगों ने जीती है दूसरी लड़ाई में भी हम ही जितेंगे ओर राहुल गांधी देश के पीएम बनकर जनता की खुशहाली के लिए काम करेगें। अभी तो सिर्फ हमारे पीएम विदेश घूम रहे है कांग्रेस की सरकार काम करते दिखाती हैं। जिसका लोहा देश की जनता भी मानती हैं। भाजपा ने 200 में गैस दिया पर भरवाने के लग रहे 1200 सौ-कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि, चुनाव से पहले भाजपा की सरकार ने 200 में गैस तो दे दिया, लेकिन अब उसे भरवाने के लिए गरीब ग्रामीणों को 1200 रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं। एसी कमरों में बैठने वालों को यहॉ की असलीयत नहीं पता तभी वे इस तरह की योजना बनाकर जनता को केवल धोखा दे रहे हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, शांतिलाल सुराना, प्रदेश महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, अमीन मेमन, गीतेश गांधी, तरूण गोलछा, कैलाश पोयाम, सुरेश पाटले, सुकबती मरकाम, सायरा बानो, सुमीत श्रीवास्तव, तरूण देवागंन, बांगाराम सोढ़ी, रितेश पटेल, सौरभ आचार्य, अमन सागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button