छत्तीसगढ़

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोण्डागांँव व सर्वब्राह्मण समाज का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ

कोण्डागांँव/केशकाल। केशकाल के छोटे शिव मंदिर ब्राह्मण पारा में 14 जनवरी को दोपहर में आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन जिला कोण्डागांँव व सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन व भोजन रखा गया। जिसमें समाज के सभी लोगों की सपरिवार गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन में उपस्थित आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोण्डागांँव जिले के विशेष सलाहकार जीएस मिश्रा सेवानिवृत्त प्राचार्य, संरक्षक विजय अग्निहोत्री, विनय अग्निहोत्री, विपिन अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री, अरूण अग्निहोत्री, नितेश अग्निहोत्री, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, अंगद उपाध्याय, अखिलेश दुबे, अरुण पांडेय आदि एवं उर्मिला अग्निहोत्री संग समस्त ब्राह्मण समाज की महिलाओं की उपस्थिति एवं योगदान रहा।

समारोह में जिलाध्यक्ष रश्मि विपिन अग्निहोत्री ने समाज के उत्थान और विकास के लिए परिजनों से आग्रह किया की सभी आगे बढ़कर समाज हित में कार्य करने हेतु संगठित होवें और संगठन की एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा आगे भी इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे और हम सभी भविष्य में एकजुट होकर समाजहित में बेहतर कार्य करेंगें। जल्दी ही नवनिर्मित विप्र वाटिका (भवन) में समाजिक कार्यक्रम होगें। उन्होंने विप्रजनों का हार्दिक आभार किया कि वे सभी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा मिलता रहें। आज के सफल आयोजन का श्रेय उन्होंने केशकाल के समस्त विप्र बंधुओं को दिया।

Related Articles

Back to top button