छत्तीसगढ़

Facebook में अपनी अश्लील फोटो देख दंग रह गई लड़की, घरवालों से बोली- पापा..सब कुछ खत्म हो गया

सबका संदेस न्यूज़ छतीसगढ़ कवर्धा- किसी अंजान लड़के से बात करने के बाद उसके प्यार (Love) को ठुकराना एक लड़की को भारी पड़ गया। इसका बदला लड़की की अश्लील फोटो लेकर फेसबुक में शेयर कर दी। जब लड़की ने अपनी गंदी फोटो फेसबुक  पर देखी तो उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गई। उसने घर वालों को आप बीती बताई। इसके बाद मामले की (Facebook) शिकायत स्थानीय (Ashlil photo) थाने में दर्ज कराई।

अज्ञात युवक द्वारा कवर्धा में एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की शिकायत कोतवाली थाना में की गई। युवती ने कोतवाली में शिकायत की है कि उसकी फोटो पर अश्लील फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड कर दिया है। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान है।

युवती ने शिकायत में बताया कि पिछले तीन-चार माह से उसके मोबाइल पर किसी युवक द्वारा अनाप-शनाप बातें कर प्रताडि़त करता रहा। जब युवती ने अपना नंबर बंद कर दिया तो फेसबुक आईडी से फोटो का चेहरा काटकर किसी अन्य शरीर के साथ जोड़ दिया गया है।

फोटो को अश्लील दिखाया जा रहा है। वहीं युवती के नाम से ही फर्जी फेसबुक आईटी बनाया गया है। युवती उक्त युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इन हरकतों से युवती अत्यंत दुखी व परेशान हैं। युवती ने पुलिस से उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले मेंं धारा 509(ख) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतू सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button