छत्तीसगढ़

धान खरीदी हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित धान खरीदी हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित District level control room set up for paddy purchase

धान खरीदी हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
नारायणपुर, 08 दिसम्बर 2021-खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार धान खरीदी के दौरान निराकरण, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिला कार्यालय खाद्य शाखा नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 96 में संबंधित कृषकों, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तथा जानकारी प्रदाय करने हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07781-252466 है। कार्यालय समय में शिकायत निवारण हेतु उपलब्ध रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में सहायक खाद्य अधिकारी श्री एसपी सूर्यवंशी, मोबाईल नंबर 94060-00760, खाद्य निरीक्षक श्री टेकेश्वर प्रसाद साहू मोबाईल नंबर 99936-74759 और श्री जयंत कुमार 88178-22554 की ड्यूटी लगायी गयी है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button