छत्तीसगढ़

कोण्डागांव में आहूत हुई बस्तर संभाग आम आदमी पार्टी की पहली बैठक, 12 को प्रदेश व्यापी हल्ला बोल

कोंडागाँव। आम आदमी पार्टी की पहली संभागीय बैठक कोण्डागांव में सम्पन्न हुई। जिसमे पूरे संभाग के पदाधिकारियों का आना हुआ। बैठक में कई मुद्दों पे चर्चा की गई। विशेष कर 12 जुलाई को शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया गया।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता देव लाल नरेटी ने कहा की प्रदेश सरकार वादा खिलाफ है। प्रदेश में में चयनित 14 हजार शिक्षकों को नौकरी पर न रख कर सडयंत्र पूर्वक जनता की जनतंत्र की हत्या है। प्रदेश अध्यक्ष शान्ति पूर्वक अनसन पे बैठे थे, सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करवाया। पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा और भूपेश सरकार के विरुद्ध यह और तेज होता जाएगा। 12 जुलाई को सम्पूर्ण प्रान्त में प्रदर्शन होगा और इसके बाद भी यदि सरकार ने बात नही मानी तो 19 जुलाई से सभी जिलों में अनिश्चितकालीन अनसन सुरु किया जाएगा।

प्रदेश सहसंयोजक डॉ आशुतोष ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी तरह भ्रष्टाचार की चपेट में है। हमने बोधघाट परियोजना के मामले को उठाया, अरबो का घोटाला करने में लगी है सरकार। कोण्डागांव में भी घोटाला गैंग का बोलबाला है। तत्काल में बंधा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ो का काम किया जा रहा है जिसका टेंडर का कुछ पता नहीं। आम आदमी पार्टी कोण्डागांव जल्द इस फर्जी टेंडर चोरहा गैंग के विरुद्ध सड़क से सांसद तक कि लड़ाई लड़ने जा रही है। सरकार को चेतावनी है कि जिस भ्रष्टाचार के बीज भाजपा रमन सरकार ने बोए उनको उखाड़ने के बजाय कांग्रेस भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में लगी है और ऐसा अंधेरगर्दी केवल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के लूटराज में देखने को मिलेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बस्तर की आगामी योजनाओं आंदोलन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को संगठित करने पे जोर दिया।

आप के इस कार्यक्रम में पीताम्बर नाग को कोण्डागांव जिला अध्यक्ष, चंद्रभान श्रीवास्तव को जिला महासचिव घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्यतः संजय मंसानी संभागीय संगठन मंत्री, हरेश चक्रधारी जिला अध्यक्ष कांकेर, बतरुणा बेदरकर जिला अध्यक्ष जगदलपुर, किरण नाग जिला अध्यक्ष नारायणपुर एवं जित्तू साहू उदय सिन्हा आदि प्रमुख अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/65094

http://sabkasandesh.com/archives/65099

Related Articles

Back to top button