छत्तीसगढ़

सिविल इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस को मिला सुसाइड नोट

भिलाई। जलावर्धन योजना की ठेका कंपनी एफएसटीपी प्राइवेट कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाला
सिविल इंजीनियर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।  उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद की परेशानी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
उतई पुलिस ने बताया कि मृतक शशि कुमार पटले (28 साल) चौहान टाउन भिलाई का रहने वाला है। वह  बीई की पढ़ाई किया था और अपने मामा के लड़के के साथ रहता था। वह जलावर्धन योजना की ठेका कंपनी एफएसटीपी नामक प्राइवेट कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। उसकी कंपनी का ऑफिस दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम पतोरा में है। गुरुवार 24 मार्च की दोपहर को शशि ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्हत्या कर लिया है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह आत्महत्या स्वयं की परेशानी के चलते कर रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद किसी को भी परेशान ना किया जाए।
दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
उतई थाने से पहुंचे जांच अधिकारी केएल गौर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह चौहान टाउन पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि जिस कमरे में शशि रहता है उसका दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दरवाजा को तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button