खमतराई में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार (02 महिलाएं शामिल), शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामदथाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

खमतराई में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार (02 महिलाएं शामिल), शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामदथाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
मामले में मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल रखने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, गिरफ्तार आरोपी
- कुणाल ध्रुव पिता हलधर ध्रुव (उम्र 18 वर्ष 6 माह), निवासी खमतराई काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं)। 2. दीपा चौहान पति संतोष चौहान (उम्र 45 वर्ष), निवासी अटल आवास खमतराई बगदाई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- ननची पटेल पिता किशन पटेल (उम्र 25 वर्ष), निवासी खमतराई काली मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03.11.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने परिवार (बहू नीशा सूर्यवंशी, लड़का संदीप सूर्यवंशी एवं नाती निशांक) के साथ खाना खाकर घर की परछी में सो रहे थे। सुबह करीब 06:30 बजे जब प्रार्थी की बहू कमरे की ओर गई, तो देखा कि कमरे का सांकल खुला हुआ है और अंदर रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ है। अज्ञात चोर आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, माला, टाप्स, नथनी, पत्ता छाप माला तथा चांदी के भारी जेवरात (पायल, करधन, बेनीफूल, बिछिया, चैन फांस, कंगन, लच्छा, अंगूठी व बाजूबंद) चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1608/2026, धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मागदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के दिशा-निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस एवं सिविल टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई काली मंदिर के पास रहने वाला कुणाल ध्रुव अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी के जेवरात छिपाकर रखा है।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही कुणाल ध्रुव को उसके घर से पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खमतराई के सूर्यवंशी मोहल्ला स्थित घर में चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवर अपनी साथी ननची पटेल को दिए हैं और चांदी के जेवर दीपा चौहान तथा फरार आरोपी देवराज चौहान (साकिन लिंगियाडीह) के पास रखवाए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, टाप्स तथा चांदी के लच्छा, पायल आदि जेवरात विधिवत जप्त किए। मामले में धारा 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी गई है।
तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी देवराज चौहान वर्तमान में फरार है , जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


