छत्तीसगढ़

ग्राम झालम (बेमेतरा) में गोंड समाज द्वारा सावन पुर्णिमा के महान पावन पर्व पर भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया।Bhojli festival was organized by the Gond society in village Jhalam (Bemetara) on the great holy festival of Sawan Purnima.

ग्राम झालम (बेमेतरा) में गोंड समाज द्वारा सावन पुर्णिमा के महान पावन पर्व पर भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बेमेतरा/नवागढ़/सावन पूर्णिमा की पावन पर्व पर ग्राम झालम (बेमेतरा) में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति व छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ जिला बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में व गोंडवाना गुरुदेव के सानिध्य में भोजली महोत्सव पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में गोंडवाना गुरुदेव दुर्गेभगत जगत जी के द्वारा भोजली महोत्सव पर्व के महत्व के बारे में बताया। तथा समाज के लोगों को संदेश दिया कि हमें अपनी संस्कृति परंपरा को भूलना नही है। क्योंकि संस्कृति और परंपरा किसी समाज की पहचान होती है यदि संस्कृति और परंपरा खत्म हो जाएगी तो उस दिन उस समाज का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। इस भोजली महोत्सव में पूरे बेमेतरा जिले से समाज के लोग इस पावन पर्व पर सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विजय बघेल (डारेक्टर छ.ग. अंत्यावसायी विभाग) अध्यक्षता दरबार सिंह नेताम, संरक्षक- सिया मंडावी, संयोजक- लच्छन मरकाम, गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति जिला अध्यक्ष- फागुलाल नेताम, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ जिला अध्यक्ष- नीलकंठ मरकाम, सचिव- दौवा नेताम, भगवान सिंह नेताम, टेकु साहू (सरपंच), नागेश ध्रुव, रामावतार मंडावी, महेश मरकाम, ढाली नेताम, प्रकाश नेताम, रामसिंह मंडावी, महासिंह नेताम, भूखन नेताम, माखन कुंजाम, लोकेश मंडावी, राजेंद्र नेताम, अश्वनी नेताम, शैलेंद्र छेदैहा, हरदेव नेताम, महादेव नेताम, मनोज सोरी, महेंद्र नेताम, विजय सोरी, टिकेंद्र नेताम, आदि पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button