छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सडक़ पर ठेकेदार ने निर्माण सामग्री की डंप, लोगों में बढ़ा आक्रोश

दुर्ग। नगर निगम द्वारा पोटिया वार्ड 53 स्थित कत्यानी मंदिर रोड के पास बनाया जा रहा नया उद्यान क्षेत्रवासियों के लिए समस्या का बड़ा कारण बना हुआ है। ठेकेदार ने निर्माण सामग्रियों को सडक़ में डंप कर दिया और सडक़ में ही निर्माण की सारी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। यह सडक़ क्षेत्रवासियों के आवागमन का मुख्य साधन है। जहां निर्माण सामग्रियों के डंप होने से आवागमन व्यापक रुप से बाधित हो रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा ठेकेदार की मनमानी की एक नही दो बार नगर निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जनसमस्या पर कार्यवाही अब तक शून्य है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासी परेशानी झेलने विवश है। जो क्षेत्रवासियों में नगर निगम के खिलाफ बड़े आक्रोश का कारण बना हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button