छत्तीसगढ़

सूने मकान का ताला/सिटकिनी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद।

सूने मकान का ताला/सिटकिनी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद।

अपराध क्रमांक: 1730/2026, धारा: 331(4), 305 BNS (भारतीय न्याय संहिता), गिरफ्तार आरोपी: कुणाल सिंह ध्रुव पिता हलधर सिंह ध्रुव, उम्र 18 वर्ष 5 माह 2 दिन, निवासी यादव भवन के पास, खमतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
जप्त मशरूका सोने का मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, चांदी की पायल (01 जोड़ी), चांदी का लच्छा (01 नग) एवं अन्य जेवरात। (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- से अधिक)*
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया श्रीमती रश्मि पटेल पति स्व. श्री महेन्द्र पटेल (उम्र 41 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास, खमतराई, सरकंडा) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.11.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे वे अपने परिवार सहित सो गई थीं। दिनांक 26.11.2026 की सुबह करीब 08:00 बजे उठने पर देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर रखी आलमारी का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने के 03 नग गेहूं दाना, 01 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी की चेन, 01 नग चांदी की अंगूठी एवं 01 नग चांदी का हाथ कड़ा (कीमती लगभग ₹20,000/-) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मागदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के दिशा-निर्देशन में सिविल टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई निवासी कुणाल सिंह ध्रुव के पास चोरी के सोने-चांदी के जेवर हैं।सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने संदेही कुणाल सिंह ध्रुव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 25.11.2026 को पटेल मोहल्ला खमतराई के एक घर से तथा करीब 25 दिन पूर्व सूर्यवंशी मोहल्ला खमतराई के एक मकान से सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात (सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी की पायल आदि) को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया,
आरोपी कुणाल सिंह ध्रुव का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button