छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाराजनीतिक

आज सेक्टर 10 में 6:30 बजे होगा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान महापर्व का शुभारंभ

भिलाई – भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान महापर्व का शुभारंभ राष्टीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ( राष्टीय उपाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी ) के नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष में आरंभ हो चुका है ।

इस तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी जिला संगठन के मार्गदर्शन में सभी मोर्चा,  प्रकोष्ठ व प्रकल्पों को इस सदस्यता अभियान महापर्व में नये वयस्क सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिला है।

इस परिपेक्क्ष में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई भी इस महापर्व को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला संगठन,व समस्त मंडलों के साथ इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कल दिनांक 24/07/2019 दिन बुधवार शाम  6:30 बजे से क्वा.-4/  बी, सड़क -12, सेक्टर -10 भिलाई नगर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई का बैठक रखा गया है उक्त बैठक में भाजपा भिलाई जिला के सदस्यता प्रभारी व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे ।

अतः इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिला भिलाई के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चा के समस्त मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति सविनय अनिवार्य रूप से आग्रह किया गया है ।

Related Articles

Back to top button