छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 11 से 30 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे विशेश शिविर

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 11 से 30 अक्टूबर तक
आयोजित हो रहे विशेश शिविर
राजस्व संबंधी 463 प्रकरणों का हुआ निराकरण
नारायणपुर, 20 अक्टूबर 2021-कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजन किए जा रहे है। कलेक्टर श्री साहू ने जिले के आमजन से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर अधिक सेअधिक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करायें। जिले के ग्राम पंचायतों में बीते 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरो का आयोजन किया गया। इन शिविरों में फौती नामांतरण, खाता विभाजन, बी-1, खसरा नक्शा, पटवारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु संबंधित आवेदक को पटवारी प्रतिवेदन, वंशावली उपलब्ध कराया। साथ ही भू अभिलेख का अद्यतीकरण राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट भू स्वामी एवं अन्य विवरण की जांच कर अभिलेखों में अंकित, प्रविष्ट त्रुटियों को दुरूस्त किया गया। 11 अक्टूबर को नारायणपुर के तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर के दौरान फौती नामांतरण के 10, खाता विभाजन के 6, आय, जाति, निवास के 14 प्रकरण प्राप्त हुए। इसी प्रकार धौड़ाई में आयोजित शिविर के दौरान फौती नामांतरण के 18, खाता विभाजन के 1, वर्तमान भू अभिलेख नकल के 3, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 8 और भू अभिलेख अद्यतीकरण के 1 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 12 अक्टूबर को बाकुलवाही में आयोजित शिविर में फौती नामांतरण के 15, वर्तमान भू अभिलेख नकल के 3, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 21 और भू अभिलेख अद्यतीकरण के 6 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। इसी प्रकार बेनूर में आयोजित शिविर के दौरान फौती नामांतरा के 6 और आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 35 प्ररकण प्राप्त हुए। 13 अक्टूबर को दण्डवन में आयोजित शिविर के दौरान फौती नामांतरण के 20 प्रकरण, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 7 और भू अभिलेख अद्यतीकरण के 9 प्रकरण प्राप्त हुए। वहीं सुलेंगा के शिविर में फौती नामांतरण के 2 और खाता विभाजन के 2 प्रकरण प्राप्त हुए।
इसी तरह 14 अक्टूबर को गढ़बेंगाल में आयोजित शिविर के दौरान फौती नामांतरण के 9, भू अभिलेख नकल के 10, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 20 और भू अभिलेख अद्यतीकरण के 1 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नयानार मेें फौती नामांतरण के 10, खाता विभाजन के 1, भू अभिलेख नकल के 2, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 25 और भू अभिलेख अद्यतीकरण के 1 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 18 अक्टूबर को करलखा शिविर के दौरान फौती नामांतरण के 4, आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 8 प्रकरण प्राप्त हुए जिनका निराकरण किया गया। देवगांव में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विशेश शिविर में फौती नामांतरण के 17 और आय, जाति, निवास, प्रतिवेदन वंशावली के 145 और कैफियत के 1 आवेदन प्राप्त हुए। बता दें कि विशेश शिविरों के आयोजन की कड़ी में 21 अक्टूबर को खोड़गांव और महिमागवाड़ी के पंचायत भवन में, 22 अक्टूबर को रेमावंड और बाकुलवाही पंचायत भवन में, 23 अक्टूबर को भरंडा आौर कांगेरा 25 अक्टूबर को कुढ़ारगांव और बेलगांव, 26 अक्टूबर को खड़कागांव और पल्ली, 27 अक्टूबर को चांदागांव और कुकड़ाझोर, 28 अक्टूबर को केरलापाल और तोयनार, 29 अक्टूबर को बागबेड़ा और बागडोगरी, 30 अक्टूबर को बिंजली और छोटेडोंगर पंचायत भवन में आयोजित किये जायेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button