छत्तीसगढ़

नगर पंचायत बस्तर के वार्डवासियों के संवैधानिक पदयात्रा के समर्थन मे सर्व आदिवासी समाज एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन ब्लॉक ईकाई बस्तर ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा अपना समर्थन पत्र।

*💢 नगर पंचायत बस्तर के वार्डवासियों के संवैधानिक पदयात्रा के समर्थन मे सर्व आदिवासी समाज एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन ब्लॉक ईकाई बस्तर ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा अपना समर्थन पत्र।*

*🛑 बस्तर-आज सर्व आदिवासी समाज एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन ब्लॉक ईकाई बस्तर ने नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने के मांग को लेकर वार्डवासियों के द्वारा निकाली गई संवैधानिक पदयात्रा के समर्थन मे राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी बस्तर को अपना समर्थन पत्र सौंपा और समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदया से नगर पंचायत बस्तर को विघटन कर ग्राम पंचायत मे तब्दील करने की मांग की। नगर पंचायत बस्तर के लोग 2017 से यह मांग कर रहे है किन्तु उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा था इसलिए ग्रामीणों ने नगर पंचायत बस्तर से राजभवन रायपुर तक पैदल यात्रा करके राजभवन के सामने धरने पर बैठने का फैसला लेकर सेंकड़ों ग्रामीणों के साथ निकल पड़े। इस संवैधानिक यात्रा को सभी जिला के

सर्व आदिवासी समाज एवं ग्राम पंचायतों द्वारा समर्थन भी दिया जा रहा है इस कड़ी में सर्वआदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं आदिवासी युवा छात्र संघठन ब्लॉक

 

बस्तर द्वारा भी उनके समर्थन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पत्र सौंपा गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज(युवा प्रभाग) ब्लॉक ईकाई बस्तर के उपाध्यक्ष लंबोधर मौर्य, कोषाध्यक्ष बनसिंह मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कश्यप, मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल, आदिवासी युवा छात्र संघठन के कमलेश कश्यप, ब्लॉक उपाध्यक्ष ओमेश्वर कश्यप आदि उपस्थित थे।*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button