छत्तीसगढ़

निःशुल्क एकदिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 9 को Free one day health fair organized on 9th

निःशुल्क एकदिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 9 को

बिलासपुर 08 फरवरी 2022

जिले में 9 फरवरी को निःशुल्क एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 

 


इस मेले का आयोजन बिलासपुर के बंधवापारा स्थित कान्हा सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य मेले में जिले के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों एवं जटिल बीमारियों जैसे वात रोग, संधिरोग, कटिशूल, उदर, स्त्री रोग, बाल रोग, चर्म रोग, मधुमेह बी.पी. श्वास रोग, अर्श रोग आदि का आयुष पद्धति द्वारा निदान किया जाएगा तथा निःशुल्क औषधि का भी वितरण किया जाएगा।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button