छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया बैठे धरने पर जाने क्यों पूरी ख़बर Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel was stopped at the airport, why did he go on a sit-in sit-in?

: यूपी में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) लखनऊ पहुंचे। उन्होंने लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इसके बाद सीएम एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिकारी उन्हें समझाने में लगे रहे। सीएम लगातार सवाल कर रहे थे कि धारा 144 लखीमपुर खीरी में लगा हुआ है। फिर हमें एयरपोर्ट पर क्यों रोका जा रहा है।
सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पूछ रहे थे कि लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हमें जानें से क्यों रोका जा रहा है। हम तो सिर्फ पार्टी ऑफिस जा रहे हैं। क्या लखनऊ में भी धारा 144 लगा हुआ है। इस दौरान अधिकारी उन्हें कह रहे हैं कि हां, लखनऊ में धारा 144 लगा हुआ है। भूपेश बघेल की दलील काम नहीं आई। अधिकारियों ने उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया।

भूपेश बघेल ने कहा है कि यहां आया था कि पीसीसी जाऊंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं से जाने नहीं दे रहे हैं, इसलिए मैं यहीं बैठ गया।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि हम वहां जाएंगे। मगर सोमवार को यूपी सरकार की तरफ से उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिली थी। मंगलवार को इसके बावजूद भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे हैं तो उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button