बिलासपुर

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा मे पुरस्कार वितरण सम्पन्न

लोरमी-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा मे आयोजित वार्षिकोत्सव के पुरस्कार का वितरण पूर्व प्रधानपाठक श्री महेश तिवारी द्वारा छात्र छात्राओ को किया गया।श्री तिवारी ने विद्यार्थियो को पानी का बाटल, कलम,व कम्पास वितरण करते हुए आगामी परीक्षा मे अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने का आग्रह किया। शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी ने निर्भयता से परीक्षा देने,विद्यालय सहित जिले,प्रदेश व देश का नाम विविध क्षेत्रो मे रोशन करने का आह्वान किया। श्रीमती सावित्री साहू ने विद्यार्थियो को सफलता के सूत्र बताया।प्रधानपाठक प्रदुम्न राम पटेल ने विद्यार्थियो से अनुशासित रहकर बढते रहने के आग्रह के साथ आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button