छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 9 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में हुआ प्रमोशननिगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 9 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में हुआ प्रमोशन

भिलाई। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे कर्मचारियों हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं! इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 9 कर्मचारियों शोभा चौबे, कादिर खान, जनसंपर्क विभाग में कार्यरत नवीन कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू, विष्णु प्रसाद, भागीरथी वर्मा, रमेश कुमार साहू, स्थापना शाखा में कार्यरत रीता यादव एवं मुकेश कुमार चतुर्वेदानी को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में पदोन्नत किया है! इससे पूर्व आयुक्त ने निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के आदेश दिए थे, जिसका लाभ इस माह के वेतन से मिलना प्रारंभ हो जाएगा!

कर्मचारियों को पदोन्नति में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी का विशेष प्रयास रहा है। द्विवेदी ने प्रमोशन के लिए विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराया तथा उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी है! प्रमोशन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपर आयुक्त से मुलाकात कर पदोन्नति के लिए आयुक्त का आभार व्यक्त किया!

सहा.राजस्व अधिकारी व वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पदों पर अनंतिम पदक्रम सूची हुई जारी
सहायक राजस्व अधिकारी एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पदों का दिनांक 1 अप्रैल 2021 की स्थिति में वरिष्ठता सूची स्थापना विभाग द्वारा जारी की जा रही है! सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित को पत्र भेजते हुए उल्लेख किया गया है कि सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो नियत तिथि के भीतर लिखित आपत्ती नियम एवं तथ्यों के सहित प्रस्तुत कर सकते हैं! नियत तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार की आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा!

Related Articles

Back to top button