छत्तीसगढ़

माता गिरिजा महामहोत्सव सम्पन्न – दण्डी स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती

माता गिरिजा महामहोत्सव सम्पन्न – दण्डी स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती

पण्डित देव दत्त दुबे
शङ्कराचार्य जी के परम् कृपापात्र शिष्य
सहसपुर लोहारा-कवर्धा(छ.ग.) सबका संदेश न्यूज

 

छत्तीसगढ़-शंकराचार्य जी ने माता गिरिजा धाम-बगासपुर से भोपाल को किया प्रस्थान

 

ग्राम बगासपुर-मध्यप्रदेश में आयोजित माता गिरिजा महामहोत्सव कार्यक्रम के आयोजक ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री

 

स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के- शिष्य प्रतिनिधि दण्डी स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज श्री ने बताया कि ! 02 से 10 दिसम्बर 2019 तक

 

आयोजित कार्यक्रम नौ दिवसीय आयोजन 10 दिसंबर को भव्य नगर भण्डारे के साथ भव्यतापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।

11 दिसंबर को अपराह्न 02: 00 बजे पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज माता गिरिजा धाम ( बगासपुर का नया नाम) से भोपाल के लिये प्रस्थान किये ।
भोपाल प्रस्थान से पहले उनकी पादुकाओं का पूजन तथा आरती उतारी गयी।

बिदाई देने के लिये पूरा गांव उमड़ पड़ा । प्रमुख रूप से चौधरी नीलमणि पटेल, राधेश्याम मिश्र, डॉ बी एल शर्मा, सरपंच प्रेमशंकर पटेल शंकू, अश्विनी पण्डित, सनत् मिश्रा आदि रहे ।

माता गिरिजा देवी वेद विद्या सेवालय का शुभारम्भ

ग्राम- माता गिरिजा धाम (बगासपुर) में माता गिरिजा देवी के नाम पर वेद विद्यालय आरम्भ किया गया है । जिसका शुभारंभ परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री ने किया । प्रथम विद्यार्थी चि शिवानन्द दुबे हुये ।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button