छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर चिकित्सक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- राजधानी रायपुर में एक दंत चिकित्सक के द्वारा महिला मरीज से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना चार साल पहले की है, लेकिन पीड़ित महिला ने शुक्रवार को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई।

आरोप है कि डॉ.अरविंद जैन की क्लिनिक में दांत का इलाज कराने महिला गई थी। इस दौरान डॉ.जैन ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। हालांकि उस समय पीड़िता पूरी तरह से बेहोश नहीं थी। शिकायत के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. अरविंद जैन की आरडीए कॉम्पलेक्स न्यू राजेंद्र नगर में क्लिनिक है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह डॉ. जैन की के क्लिनिक में 28 जुलाई 2015 को दांत में कैपिंग कराने गई थी तब डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार कैपिंग के बाद महिला के दांतों में इंफेक्शन हो गया था।

इससे आहत महिला ने डॉक्टर के खिलाफ महिला आयोग और एम्स के डॉक्टरों से शिकायत की थी। तब अपने साथ छेड़खानी की शिकायत भी की थी। इस शिकायत पर एम्स के डॉक्टरों ने डॉ. जैन के खिलाफ जांच करवाई थी। चार साल बाद महिला ने उसी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button