छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केंद्र ने धान के कीड़ा बीमारी के नियंत्रण के लिए दिया प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र ने धान के कीड़ा बीमारी के नियंत्रण के लिए दिया प्रशिक्षण Krishi Vigyan Kendra gave training for the control of paddy worm disease

कृषि विज्ञान केंद्र ने धान के कीड़ा बीमारी के नियंत्रण के लिए दिया प्रशिक्षण
नारायणपुर, 31 अगस्त 2021- डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलोजी, भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से बायोटेक किसान हब योजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर द्वारा किसानो के खेत मे धान की उच्च पोषण युक्त किस्म जैसे जिंको राइस एमएस का प्रदर्शन किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत चयनित किसानो को जिंको राइस एमएस धान का बीज के साथ वैज्ञानिक तरीके से धान की खेती करने का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी तारतम्य मे बीते दिनों ग्राम करलखा मे धान की कीड़ा बीमारी की जानकारी एवं उनके नियंत्रण कृषि विज्ञानं केंद्र के कृषि पौधरोग वैज्ञानिक श्री सूरज गोलदार द्वारा दिया गया। करलखा ग्राम के बहुत किसानो के खेत मे लगे कीड़ा बीमारी के नियंत्रण हेतु सलाह दिया गया। श्री प्रदीप साहू यंग प्रोफेशनल द्वारा हल्दी एवं अदरक की वैज्ञानिक तरीके से खेती की विस्तृत जानकारी किसानों को दिया गया। ग्राम के किसानो द्वारा फसल चक्र परिवर्तन के अंतर्गत लगाया गया हल्दी अदरक मे जल्द से जल्द निदाई कर खाद के साथ मिट्टी चढाने हेतु सलाह दिया गया। प्रशिक्षण मे करलखा के किसान उपस्थित थे। कृषि मौसम वैज्ञानिक श्री उत्तम कुमार दीवान द्वारा मौसम आधारित खेती के तरीके एवं पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button