छत्तीसगढ़

अनदेखी के कारण तिल्दा के राजीव गांधी खेल मैदान में भरा पानी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ तिल्दा नेवरा- नगर में राजीव गांधी खेल मैदान में पानी भरा हुआ है क्योंकि यहां निकासी की व्यवस्था ही नहीं है। यहां असामाजिक तत्वों का डेरा भी लगा रहता है।

15 वर्ष पहले इसी मैदान पर बच्चों के खेल मैदान बनाने को लेकर लगभग 22 लाख रुपये का राजीव गांधी खेल मैदान के नाम से बीएनबी मैदान में खर्चा किया बाकायदा वहां पर क्रिकेट ग्राउंड बनाया था और दो रूम भी बना हुआ था। एक कमेंट्री बॉक्स जैसा भी बनाया गया था ताकि खिलाड़ी चोटिल होने पर वहां जाकर आराम कर सके, ड्रेस चेंज कर सके लेकिन मैदान अपने जीर्णोद्घार के लिए तरस रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मैदान की ओर ध्यान ही नहीं दिया जाता। साल में एक बार दशहरा के दिन इस मैदान को साफ किया जाता है उसके बाद बच्चों के इस खेल मैदान को भुला दिया जाता है। वहीं कुछ लोग खेल ग्राउंड बने हुए दीवार पर ही ईंट जोड़कर घर बनाया गया है। असामाजिक तत्व उसी जगह पर दिनभर ताश के पत्ते खेलते नजर आते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि इस मैदान में पहले गेट लगा हुआ था लेकिन अब वह गेट टूट कर गायब हो चुका है। साथ ही दो रूम बना हुआ है उसका भी दरवाजा व खिड़कियां गायब हो चुकी हैं। वहां लोग सिर्फ गंदगी और रात के समय शराबखोरी करते नगर आते हैं।

अब केवल गंदगी और अव्यवस्था

पास में ही रहने वाला नीरज लाहोटी किराना व्यापारी ने बताया कि पहले यहां बच्चे क्रिकेट खेलते थे वह बड़ा बड़ा आयोजन भी इस मैदान में हुआ है लेकिन अब यहां पर सिर्फ गंदगी और अव्यस्था ही देखी जा सकती है। उनके द्वारा खुद कई बार प्रयास किया गया है कि यहां पर लोग शराब वगैरह ना पिए लेकिन या ग्राउंड मोहल्ले से थोड़ी दूरी में होने के कारण लोग यहां पर बैठकर शराब और गांजा जैसे नशा करते पाए जाते हैं

राजीव गांधी खेल मैदान बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया है। उसका फिर से जीर्णोद्घार किया जाएगा। एक बैठक बुलाई जाएगी फिर शासन से मदद मांगा जाएगा और बहुत जल्द ही आने वाले समय में मैदान को सुधारा जाएगा।

डहरिया, सीएमओ नपा परिषद तिल्दा

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button