विधायक अरुण वोरा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान से कांग्रेस जनों में उत्साह , Enthusiasm among Congress people with respect to MLA Arun Vora as outstanding MLA

बधाईयो का ताता लगा देवेश मिश्रा
दुर्ग/ आज विधानसभा में विधायक अरुण वोरा के उत्कृष्ट विधायक के रुप में सम्मानित होने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।शहर के कांग्रेस नेताओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा लगातार पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा के साथ सुबह शाम दिन रात आम जनता के बीच रहते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं,उसके साथ ही साथ अरुण वोरा विधानसभा में भी विभिन्न क्षेत्रों के सवाल जवाब कर एक जागरूक और सशक्त विधायक के रुप में बेधड़क अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उनके इस सजग कार्यशैली से खासे प्रभावित रहते हैं ।जिस प्रकार विधायक अरुण वोरा ने लगातार अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र की समस्याओं जन आकांक्षाओं विकास कार्यों शिक्षा स्वास्थ्य सड़क-नाली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा,शहर को सजाने संवारने मैं अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं,वहीं दूसरी ओर वे अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति व समुदाय से मिलकर उनकी भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।यहां क्षेत्रवासियों को ऐसा लगता है, जैसे उनके परिवार का एक सदस्य उनका प्रतिनिधित्व कर विधायक के रुप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहा है।बधाई देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल प्रवक्ता देवेश मिश्रा महापौर धीरज बाकलीवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राजेंद्र साहू नगर निगम के सभापति राजेश यादव अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य आरएन वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद अजय मिश्रा नासिर खोखर संदीप श्रीवास्तव सुशील भारद्वाज राजकुमार पाली राजकुमार साहू महीप सी है सिंह भुवाल हेमंत तिवारी परमजीत सिंह भुई, रायसिंह ढिकोला, फतेह सिंह भाटिया नंदू महोबिया राधेश्याम शर्मा,कमल नारायण रुंगटा ,शंकरलाल ताम्रकार,अजय शर्मा, अनिता तिवारी,नीलू सिंह,सुमन पांडेय, कौशल किशोर सिंह श्रीकांत समर्थ संदीप वोरा जयश्री जोशी रत्ना नारमदेव भगवती ठाकुर,अंशुल पांडेय,जमुना साहू निर्मला साहू पोषण साहू चने भाटिया अनूप पाटिल पप्पू श्रीवास्तव आनंद कपूर ताम्रकार,सुमित वोरा,संजय कोहले,मनदीप भाटिया ऋषभ जैन कन्या ढीमर शकुन ढीमर जगमोहन ढीमर कृष्णा देवांगन मनीष यादव अनूप वर्मा आयुष शर्मा राजकुमार नारायणी,बृजेन्द्र भारद्वाज, इंद्रपाल सिंह भाटिया विनीश साहू गौरव उमरे अमोल जैन आकाश मजूमदार अनूप चंदनिया दीपक साहू राहुल अग्रवाल अभिषेक शर्मा राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेसी नेताओं ने अरुण वोरा को शुभकामनाएं प्रेषित की है।