छत्तीसगढ़

निजि क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन निजि क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन Organizing placement camp for vacant posts of private sector

निजि क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
नारायणपुर 30 जुलाई 2021 – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा निजि क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है। ऐसे इच्छुक नियोजक जो अपने फर्म (संस्था)/कार्यालय/दुकान हेतु रिक्त पदों की पूर्ती प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते है, वे कृपया रिक्तियों की जानकारी कार्यालय-प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर को पत्र के माध्यम से या कार्यलय के ईमेल इफोर्समेंटसेलजेडीपी/जीमेलडॉटकॉम के माध्यम से जानकारी प्रदाय कर सकते है, जिसमें पदवार रिक्तियों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव एवं प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी भी दिया जाना आवश्यक है। ताकि प्लेसमेंट कैम्प हेतु पदानुरूप युवाओं को आकर्शित किया जा सके। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button