छत्तीसगढ़

जुनून ग्रुप के द्वारा शा हाई स्कूल पाहरा में पौधारोपण

छत्तीसगढ़ बेरला :- वर्तमान समय में जो विकट समस्या है तो वह पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है| आज पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है| लोगों को आक्सीजन के लिए भटकना पड़ रहा है| आक्सीजन कोई खरीदने की चीज नहीं है लेकिन मनुष्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचा दिया है| उसी का परिणाम है कि प्रकृति से सामान्य रूप से मिलने वाले चीजों के लिए परेशान हो रहे हैं| इन सब की महत्ता को समझ पा रहे हैं जुनून ग्रुप के सदस्य| हमर हरियर विद्यालय की कल्पना को साकार कर रहे हैं| इसके अन्तर्गत विगत दिनों धमधा विकास खण्ड के शा हाई स्कूल पाहरा में 50 पौधों को जुनून ग्रुप के सदस्यों ने रोपित कर लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने | जुनून ग्रुप के सदस्यों ने स्वयं गड्ढे खोदे और पौधों की व्यवस्था भी किए |इस वृहद पौधारोपण को सफल बनाने में जुनून ग्रुप के संस्थापक रमेश यादव. सह संस्थापक शंकर सिन्हा. चन्द्रशेखर सिन्हा. राजा मानिक पुरी. पोषण निर्मलकर . जितेन्द्र यादव. प्रखर पाल. सौरभ गोस्वामी. आकाश पाल का विशेष योगदान रहा| इस कार्य के प्रति जज्बा पैदा करने वाले शा हाई स्कूल पाहरा के प्राचार्य श्री बेनीराम वर्मा थे| इस कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ श्रीमती गौरी देशमुख. सीता वर्मा पाटिल सर उपस्थित थे| पौधे रोपित करने में शा हाई स्कूल पाहरा के इको क्लब के सदस्य छात्र छात्राओं ने पूर्ण सहयोग कर पौधे की सुरक्षा के लिए संकल्प भी लिए |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button