जिले में आज 2243 क्विंटल धान की खरीदी/समितियों में बढ़ने लगी किसानों की चहल – पहल

जिले में आज 2243 क्विंटल धान की खरीदी/समितियों में बढ़ने लगी किसानों की चहल – पहल
छतीसगढ़ बिलासपुर भूपेन्द्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 18 नवंबर/ धान खरीदी धीरे – धीरे जोर पकड़ने लगी है। समितियों में किसानों की चहल पहल बढ़ने लगी है। मंगलवार को 2243 क्विंटल धान खरीदा गया। ये धान 10 उपार्जन केन्द्रों में 52 किसानों से खरीदे गए। खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि आज 49 खरीदी केन्द्र खुले थे। लेकिन खरीदी केवल 10 केन्द्रों पर हुई। कल से खरीदी कार्य में तेज़ी आने की संभावना है। जिन केन्द्रों में खरीदी हुई उनमें ऐरामसही, कडार, गनियारी, जैतपुर, जयरामनगर, पसीद, मल्हार, माणिकचौरी, सेंदरी और सरवानी शामिल हैं। कल 19 नवंबर के लिए 74 किसानों ने टोकन कटाए हैं। उनसे 2816 क्विंटल खरीदी का अनुमान लगाया गया है। इस बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, डीएमओ अमित चंद्राकर आधा दर्जन से ज्यादा खरीदी केन्द्रों का दौरा किया । उन्होंने प्रमुख रूप से जयरामनगर, सीपत, धनिया, कड़ार आदि का दौरा कर जायज़ा लिया।




