भानुप्रताप राजभर बने बालोद जिला प्रभारी

भिलाई। भाजपा संगठन में कसावट लाने मोर्चा प्रकोष्ठ के संभागीय जिला स्तर के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से प्रदीप सिंह प्रेदश संयोजक भाजपा व्यासायिक प्रकोष्ठ छग एवं सहसंयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अजय सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर दुर्ग संभाग 6 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें भाजपा व्यवसाई प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भिलाई निवासी भानुप्रताप राजभर को बालोद जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भानुप्रताप राजभर ने कहा कि प्रदेश भाजपा के द्वारा दी गई जवाबदारी का मैं निर्वहन करूंगा। साथ ही बालोद में संगठन को मजबूत करने के साथ यहाँ के व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से शासन एवं प्रशासन को अवगत कराते रहूंगा एवं उसके समाधान की कोशिश करता रहूंगा। भानुप्रताप राजभर ने यह दायित्व मिलने पर सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।