छत्तीसगढ़

Kondagaon: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 507 छात्र छात्राओं का हुआ काउंसलिंग

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा कोंडागांव जिला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो में शिक्षण सत्र 2020-21 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति द्वारा प्राप्त की गई मेरिट सूची के आधार पर छात्र छात्राओं के लिए काउंसलिंग 16 से 19 नवम्बर 2020 तक 4 दिनों से काउंसलिंग का कार्य किया गया। जिसमें कोंडागांव विकासखंड में 160 छात्र-छात्राएं एवं फरसगांव में 93, केशकाल में 61, बडेराजपुर में 108, माकड़ी में 85 सभी विकासखंड मिलाकर 257 छात्र एवं 250 छात्राएं ने अपना काउंसलिंग करवाया। सम्पूर्ण कोंडागांव जिला मिलाकर 507 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

http://sabkasandesh.com/archives/85330

Related Articles

Back to top button