छत्तीसगढ़

बटराली बनेगा आकर्षक का केन्द्र, विकास कार्य मेरी पहली प्राथमिकता – देवचन्द मातलाम

केशकाल। केशकाल अंचल के सम्पूर्ण जलप्रपात पहुँच मार्ग के प्रथम चरण ग्राम बटराली में आज 15 जुलाई को बस्तर विकास प्राधिकरण मद से आज 05 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया व का भूमिपूजन सहित 07 लाख के सीसी सड़क मार्ग का भूमिपूजन आज जिला पँचायत अध्यक्ष देव चन्द मातलाम ने किया इस बीच उन्होंने इस ग्राम के विभिन्न वार्डो का भी निरीक्षण किया साथ ही बटराली को एक हब के रूप में विकसित करने की बात कही इस बीच देवचन्द मातलाम ने ग्राम बटराली ने वार्ड क्रमांक 03 में पुलिया के भूमिपूजन किया।

इस बीच सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि मेरे जिला पँचायत क्षेत्र का प्रथम द्वार है बटराली साथ ही इस मॉर्ग से 30 से अधिक ग्राम की सड़क मार्ग जुड़ता है साथ ही केशकाल अंचल के सम्पूर्ण जलप्रपात सहित शिव का पावन धाम गोब्राहीन भी इस मार्ग पर है जिसके लिए लगातार इन सभी क्षेत्रों को विकसित करना मेरा सपना है जिसको समय के साथ साथ मेरे द्वरा पूरा किया जा रहा है इसके साथ ही भविष्य में इस ग्राम को एक हब के तरह विकसित करने की मेरी कल्पना जल्द पूर्ण होगा जल्द से जल्द उक्त बटराली से ग्राम होनहेड मार्ग को विकसित किया जाना है साथ ही देवचन्द मातलांम ने ग्राम वासियो से अपील कीया की डेल्टा वायरस से पूर्व ही समस्त ग्राम के वासी टिकाकरण जल्द से जल्द पूरा करे जिससे इस संक्रमण से हम लड़ सके।

इस बीच ग्राम के सरपंच महेश्वरी हिडको ने जिला पँचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम से भी अपने ग्राम में इस्थित तालाब को सौंदर्यकरण सहित बोटिंग व बेहतर गार्डन बनाने की मांग की साथ ही उनहोंने साथ ही उन्होंने ग्राम के प्रत्येक घर के दीवारों में संस्क्रति के पहचान को लेकर बेहतर पेंटिंग किये जाने की बात कही।

मौके पर मुख्य रूप से राम प्रसाद कुंजाम, जुनेद पारेख, शंकर कुंजाम, सन्तोष ध्रुव, भीम पदमाकर, नरसू दुगा, बलिराम कावड़े, जयसिंग दुग्गा, अम्रता कुंजाम, सांता ध्रुव, विशेश्वर कावड़े, जगत दुग्गा, वीरेंद्र मण्डावी, अजय कुंजाम, इंदु सलाम, मीना ध्रुव सहित ग्राम के गायता पटेल पुजारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button