खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा जिला प्रशासन के अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने निगम आयुक्त ने की अपील

भिलाई। हमर भिलाई हरियर भिलाई के उद्देश्य से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी भिलाई निगम क्षेत्र में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से पौधरोपण का कार्यक्रम 6 जुलाई को होगा। इस दिन सभी नागरिक अपने घरों, शासकीय कार्यालयों में, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे। भिलाई शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पिछले साल लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया था, इस बार भी सभी सामाज, स्वयंसेवी संस्थाओं के जगभागीदारी हरियाली को सहेजने के लिए अभियान को सफल बनाये। उन्होंने कहा कि पौधों को रोपने के साथ ही इन्हें सहेजने के संबंध में भी लोगों को प्रेरित करें तथा अभियान का प्रचार प्रसार के लिए मुनादी कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुनगा तो सड़कों के किनारे गुलमोहर, कदंब, गुलमोहर, चंपा जैसे पौधों रोपित किए जाएंगे ताकि रास्ते गुलजार लगे।
15 हजार पौधारोपण का लक्ष्य –
6 जुलाई को वन होम वन ट्री अभियान के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में 15 हजार पौधे रोपे जाने का लक्ष्य बनाया गया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर आयोजन को सफल बनाने के लिए निगम उद्यान विभाग द्वारा बनाए गए कार्ययोजना पर चर्चा करने उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने सभी जोन आयुक्तों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को शीघ्रता से कार्य करने निर्देश दिए। बैठक में उद्यान विभाग के कार्यपालन अभियंता बी.के. देवांगन ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत नींबू, मूनगा, कटहल, अमरूद व जामुन सहित 11 हजार फलदार पौधे तथा नीम, करंज, गुलमोहर सहित 4 हजार छायादार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किए है। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
सभी जोन कार्यालयों में मिलेंगे पौधे – निगम आयुक्त रघुवंशी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने कार्यालयों में पौधे लगाएं और इन्हें सहेजने की जिम्मेदारी भी लें। निगम क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा का पौधा रोपने कहा गया साथ ही स्कूलों और अस्पतालों के साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में पौधारोपण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। 6 जुलाई को अपने घर तथा आस पास पौधारोपण के लिए निगम प्रशासन के ओर से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक समूहों से भी करेंगे पौधरोपण की अपील- आयुक्त महोदय ने कहा कि पिछले वर्ष अभियान के तहत लगाए गए अधिकांश पौधे बढ़ रहे है, इस बार भी रोपित किए पौधों की अच्छे से देखभाल करने का संकल्प लेते पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण महाअभियान में आम नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। निगम प्रशासन द्वारा भिलाई के सभी सामाजिक संगठन, चेम्बर आॅफ काॅमर्स, स्वंय सेवी संगठनों से वन होम वन ट्री महाअभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया जा रहा है। जनभागीदारी के सहयोग से हमर भिलाई हरियर भिलाई के उद्देशय को पूरा किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button