छत्तीसगढ़

आज नगर पंचायत भटगांव में मान. राजेंद्र नायक जी

आज नगर पंचायत भटगांव में मान. राजेंद्र नायक जी कार्यकारी अध्यक्ष मरार पटेल महासंघ छ ग का आगमन हुआ, पटेल समाज भटगांव परिक्षेत्र द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में आत्मिय स्वागत किया गया,

इस प्रवास के दौरान पटेल समाज के गौरव माननीय होंमेंद्र पटेल जी को सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र चयनित होने पर मान. नायक जी एवं सुरेंद्र कुमार पटेल जी एवं पटेल समाज परिक्षेत्र भटगांव के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होंमेंद्र पटेल जी के द्वारा समाज का आभार व्यक्त किया गया। मान राजेंद्र नायक जी के द्वारा समाज को संगठित करने, एवं कार्यकारी विस्तार करने शिक्षा एवं स्व रोजगार के लिए युवाओ को संबोधित किया गया, मान सुरेंद्र कुमार पटेल जी जिलाध्यक्ष मरार पटेल महासंघ बलौदाबाजार बनने पर भटगांव परिक्षेत्र एवं युवा संघ द्वारा सम्मानीत किया गया।

तद्दोउपरांत सुरेंद्र कुमार पटेल, मदन पटेल एवं रामलाल पटेल जी के द्वारा जिला बलौदाबाजार महासंघ के गठन पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं जल्द ही कार्यकारिणी को मूर्त रूप देने तीनो घटकों के द्वारा रूप रेखा तैयार किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button