छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख 91 हजार 320 पौधौ रोपण करने का लक्ष्य*

*कबीरधाम जिले में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख 91 हजार 320 पौधौ रोपण करने का लक्ष्यसबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

बाड़ी विकास के तहत वन प्रबंधन समितियां के सदस्य और उनके परिवारों को विभिन्न प्रकार के सब्जी बीज वितरण किया जाएगा

कवर्धा 12 जून 2020। कबीरधाम जिले में इस वर्ष वृहद पैमाने पर विभिन्न प्रकार के 9 लाख 91 हजार 320 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप वन मं़त्री श्री मोहम्म्द अकबर के निर्देश पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले में वृहद पौधा रोपण और बाडी विकास की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने वन विभाग को वृहद पौधारोपण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए है।
वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर ने बताया कि वन मंडल कवर्धा द्वारा जिले में बृहद पौधा रोपण वर्षा ऋतु-2020 के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्षा ऋतु में सभी योजनाओं में 9 लाख 91 हजार 320 पौधों का रोपण तथा निःशुल्क वितरण किया जाएगा साथ ही बाड़ी योजना के अंतर्गत फलदार पौधों जैसे, आम, बेर, जामुन, बेल, सीताफल के तीन हजार किलोग्राम तथा सब्जियां जैसे, मुनगा, लौकी, बरबट्टी, भिंडी, बैंगन, आदि के 330 किलोग्राम बीज का वितरण संयुक्त वन प्रबंधन समितियां के सदस्य और उनके परिवारों को किया जाएगा।
वन मंडलाधिकारी ने बतया कि इस 9 लाख 91 हजार, 320 पौधा के लक्ष्य में से वन क्षेत्र के अंदर 2 लाख 35 हजार 840 वृक्षारोपण विभागीय योजनाओं अंतर्गत करवाया जाएगा। उसी प्रकार वन क्षेत्र के बाहर के क्षेत्र में सात हजार 295 पौधा का रोपण किया जाएगा। मनरेगा से पौधा तैयार कर निःशुल्क पौधा वितरण योजना में वन महोत्सव के दौरान, वन विभाग द्वारा वाहन से घर पहुंचा कर निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना में बीस हजार पौधा, निजी भूमियों पर वृक्षारोपण में 3 लाख 26 हजार एक सौ पौधा, कृषि भूमि पर एक लाख सामुदायिक भूमि जैसे, मुक्तिधाम, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, रोड किनारे गोठान-चारागाह पर लगभग एक लाख 600 राजकीय भूमि जैसे, थाना, अस्पताल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, न्यायालय, स्कूल-कॉलेज, आश्रम छात्रावास में 50 हजार पौधे, नदियों के केचमेंट एरिया में लगभग 3 हजार 300 पौधे रोपण हेतु निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार, वन अधिकार
मान्यता पत्र अंतर्गत हितग्राहियों का भूमि अनुसार क्लस्टर बनाकर 6 हजार पौधा तथा सीड बॉल रोपण अंतर्गत एक लाख सीड बॉल तैयार कर उनका फैलाव वन क्षेत्रों में करवाया जायेगा। वन विभाग कवर्धा की नर्सरी में वर्तमान में विभिन्न परी परिक्षेत्र में निःशुल्क वितरण हेतु मनरेगा से तैयार 5 लाख 25 हजार पौधा एवं पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत तैयार 75 हजार पौधा वितरण हेतु तैयार हैं। वन विभाग, वन मंडल कवर्धा की नर्सरी में अमरुद, कटहल, आम, जामुन, महुआ, बादाम, नींबू, बांस, आंवला, मुनगा, करंज, नीम, हर्रा, पपीता, सीताफल, बेल, गुलमोहर, पेलटाफॉर्म, सफेद शिरीष, केशिया, कचनार, अमलतास, अनार, अर्जुन, सागौन, बकैन, जंगल जलेबी, रामफल, कुल्लू, कुसुम, मुंडी, पीपल, शीशम, सिस्सू, इमली, बहेड़ा, आदि प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।

*वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा वितरण 25 जून से शुरू*

वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम जिले में वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा वितरण योजना के अंतर्गत कवर्धा वन मंडल में यह योजना 25 जून से शुभारंभ हो जाएगी। कबीरधाम जिला के किसी भी नागरिक को यदि इस सुविधा का लाभ लेना है, तो वह मोबाइल नंबर 7587013323, 9589035132,

 

6265460165 तथा 9179074076 पर संपर्क कर वन विभाग की नर्सरी में निःशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध प्रजाति के आधार पर अपनी आवश्यकता के अनुरूप पौधों की मांग स्वयं का नाम, मोबाइल नंबर और पता बता कर घर बैठे प्राप्त कर सकता है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button