देश दुनिया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख भाजपा ने जन जागरण अभियान शुरू किया Keeping in mind the rising infection from the second wave of Corona epidemic, BJP started Jan Jagran Abhiyan

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख भाजपा ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री रविंद्र रैना व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अशोक कौल के नेतृत्व में गत दिवस पहले भाजपा जम्मू-कश्मीर पार्टी मुख्यालय से इस अभियान की शुरुआत हुई। प्रदेश भाजपा ने इस जन जागरण अभियान की जिम्मेदारी पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह व भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया को सौंपी है। इस अभियान से “दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का” पाठ पढ़ा कर सोशल डिस्टेंसिंग से आम लोगों को भाजपा कार्यकर्ता अवगत कराएंगे वहीं काढ़े का पैकेट, सेनेटाइजर, मास्क, जरूरतमंद लोगों को राशन बांटेंगे। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गरीबों और जरूरतमंदों को लॉकडाउन में राहत प्रदान करते हुए राशन वितरित किया। बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के अंतर्गत मराठा बस्ती के 100 जरुरतमंदों परिवारों को राशन मुहैया करवाया। जिसमें उन्हें आटा, चावल आदि प्रदान किया गया। ताकि लोग घरों में रहे और लॉकडाउन का पालन करते हुए भूखे न सोए। मराठा बस्ती के प्रधान विशाल मराठा व कमेटी के सदस्यों ने राशन मुहैया करवाने के लिए भाजपा नेता बलोरिया का आभार व्यक्त किया। बलोरिया ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जो सबसे बड़ा मानवीय कदम होगा। बलोरिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना से बचाव के लिए बूथ स्तर पर जन जागरण अभियान को चला रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर समाज के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रारंभ से ही लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस अभियान को सफल बनाने की ओर काम कर रहे है। बलोरिया ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार इस आपदा में हर कदम देशवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगह जाने से परहेज करें। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, साफ सफाई का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। बलोरिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में पैनिक ना होकर प्रशासन द्वारा एसओपी का पालन करें। भाजपा कार्यकर्ताओं में रंजीत सिंह, यश राज वर्मा, अभिनन्दन शर्मा, ओम नाथ भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button