छत्तीसगढ़

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न, सुरेन्द्र सोनपिपरे बने जिलाध्यक्ष

कोंडागाँव । छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई कोंडागांव  सामान्य  सभा की बैठक शनिवार की दोपहर फरसगांव सर्किट हाउस मे संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस दौरान संघ के बाइलॉज के नियमानुसार जिला ईकाई का गठन अध्यक्ष की अनुमति से किया गया जिसमे उपस्थित संघ के सदस्यों ने सुरेंद्र सोनपीपरे को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया ।वहीं बैठक के दौरान संघ की सदस्यता व नवीनीकरण के साथ साथ कार्यकारिणी के संबंध में विचारविमर्श किया गया । बैठक के दौरान पत्रकारों के राज्य व राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष के शशि धरण, प्रदेश सचिव विजय लांगड़े, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग उपाध्याय, संभागीय राजेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष विस्वजीत मल्लिक, मगराज गोयल, पूर्व महासचिव सुनील यादव, कार्तिकेवर कश्यप, संतोष बरनबाल, राजीव गुप्ता, हुकुम सेठी, संदीप साहू, राजेश शाहू, बासुकी ठाकुर, हेमलाल वट्टी, रामकुमार कश्यप, अमरेश झा, विदोष चंदेल, रमाकांत सिन्हा व अन्य साथी पत्रकार बड़ी संख्या में जिला एवं सम्भाग स्तर के विभिन्न छेत्र के पत्रकार साथी उपस्थित रहे । उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ को एकजुट बनाकर सघ को मजबूत करने का संकल्प लिया । बैठक दौरान संभागीय आगामी संभागीय बैठक उड़ीशा के पूरी आयोजित होगी ।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button