देश दुनिया

फेमस तमिल एक्टर और नेता विजयकांत को देर रात 3 बजे अस्पताल में किया गया भर्ती, पार्टी ने बताई वजह

तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) के पॉपुलर एक्टर और राजनेता विजयकांत (Vijaykanth) से जुड़ी एक खबर ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है. उन्हें देर रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया. रिपरोट्स की मानें तो उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि उनकी पार्टी डीएमडीके (DMDK) की ओर से जारी प्रेस रिलीज में ये कहा गया है कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए थे और दो दिन में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे

उनकी पार्टी DMDK ने अपने बयान में उनके अस्पताल में एडमिट होने को रूटीन चेकअप तो बताया ही, साथ में लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें. पिछले साल सितंबर में विजयकांत कोरोना (Corona) संक्रमित पाए गए थे मगर वो उससे ठीक भी हो गए थे. कई दिन तक उनका ट्रीटमेंट चला था. विजयकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार सगपठम फिल्म में एक कैम्यो रोल में नजर आए थे जो उनके बेटे शनमुगा पांडियन की डेब्यू फिल्म थी. आपको बता दें कि विजयकांत ने 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है. उनके स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा जानकारी हम आपको देते रहेंगे.

 

 

.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button