महापौर ने किया पाईप लाईन जोडऩे के कार्य का अवलोकन

दुर्ग ! महापौर श्रीमी चंद्रिका चंद्राकर द्वारा बुधवार को पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी देने के लिए पाइप लाईन जोडऩे के कार्य का महाराजा चौक के पास, बोरसी प्रदिप्ति नगर, और कन्हैयापुरी चौक के पास जाकर मौका मुआयना की। उन्होंने पीडीएमसी के अधिकारियों और कान्ट्रैक्टर को निर्देशित कर कहा एक सप्ताह के बाद संभवत: बारिश प्रारंभ हो जाएगा। काम करने में परेशानी होगी। अत: नया पाइप लाईनों में लाईन जोडऩे के सभी कार्यो को जल्द पूरा कर अवगत करायें। निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, पीडीएमसी प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सिंह, व अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि निगम के केलाबाड़ी, कसारीडीह वार्ड 42-43, गुरुघासीदास वार्ड में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुये महापौर श्रीमती चंद्राकर ने इन वार्डो में पूर्व के पाइप लाईन को नया पाइप लाईन से जोडक़र पानी देने के निर्देश दिये है। जिसके अंतर्गत जलगृह विभाग द्वारा पदमनाभपुर पानी टंकी से इन क्षेत्रों में पानी पहुॅचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व पदमनाभपुर पानी टंकी से बोरसी वार्ड क्षेत्र में पानी प्रदाय किया जा रहा था जिसे पोटिया मीनाक्षी नगर मेें निर्मित पानी टंकी से बोरसी क्षेत्र में पानी देने की व्यवस्था की गई है। जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने बताया कि पदमनाभपुर पानी टंकी से एक अलग बड़ी लाईन बिछाकर ईडब्ल्यूएस क्वाटर क्षेत्र और गुरुघासीदास वार्ड में पानी देने पाइप लाईन को जोडऩे का कार्य की शुरुआत की गई है। ताकि इन क्षेत्रों को टैंकर मुक्त वार्ड बनाया जा सके। पाइप लाईन के माध्यम से इन क्षेत्रों में पर्याप्त पानी सप्लाई की जाएगी। बोरसी मीनाक्षी नगर पानी टंकी से बोरसी गौठान क्षेत्र, न्यू आदर्श नगर, विवेकानंद नगर क्षेत्र को जोड़ा जाएगा।




