भाजपा के चुनाव अभियान ‘मोर संग चलव‘ का शुभारंभ

दुर्ग। भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यलय गंजपारा,दुर्ग में ‘मोर संग चलव ‘ चुनाव कैंपेन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव संचालक चन्दूलाल साहू और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें मोदी सरकार द्वारा बीते 5 सालों में राष्ट्र के विकास,सुरक्षा,वैभव और स्वाभिमान के लिए किए गए अनेक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल का एक बेहद आकर्षक विडियो भी जारी किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक श्री विद्यारतन भसीन , दुर्ग महापौर श्रीमती चन्द्रिका चंद्राकर,दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन ,चुनाव सहसंचालक प्रहलाद रजक, भाजपा जिला अध्यक्ष उषा टावरी, जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र चंदेल सहित लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यगण एवं छत्तीसगढ़ सुविख्यात सिनेमा कलाकार मोना सेन आदि उपस्थित थे।