छत्तीसगढ़

कोण्डागांव: कांग्रेस भवन मार्ग का होगा चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने सर्वे प्रारंभ

कोण्डागांव। जिला प्रशासन द्वारा नगर सौंदर्यीकरण एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नगर के कांग्रेस भवन रोड चौड़ीकरण सर्वे कार्य सोमवार 12 जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है।

कोण्डागांव नगर के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्गों में से एक कांग्रेस भवन मार्ग में दुकानों के अव्यवस्थित निर्माण, अव्यवस्थित पार्किंग एवं शासकीय भूमि के अतिक्रमण के कारण मार्ग पर लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही समय-समय पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा इस मार्ग में दुकानों को व्यवस्थित करने एवं अतिक्रमण हटाने एवं सड़क का चौड़ीकरण कर लोगों के लिए यातायात सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत् बस स्टैण्ड को जिला न्यायालय से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर शासकीय भूमि पर बने अव्यवस्थित दुकानों को हटाकर व्यवस्थित व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स बनाने एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि 08 जुलाई को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कांग्रेस भवन मार्ग पर जाकर स्थल का मुआयना किया था। इसके साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण एवं नालियों पर स्थाई-अस्थाई निर्माणों को हटाने हेतु कार्यवाही की थी। जिला प्रशासन द्वारा नगर को व्यवस्थित करने के लिए सभी वार्डो में सफाई एवं व्यवस्था हेतु कार्य किया जा रहा है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button