Uncategorized

खरीदी केंद्रों में धान का समय पर उठाव न होना बन सकता है खराब होने की वजह*

बेमेतरा/बेरला:- बेरला विकासखंड अंतर्गत स्थित धान खरीदी केन्द्रों में परिवहन एक बड़ी समस्या बना हुआ है।धान खरीदी बन्द हुए आज महीनों हो गए है।इसके बावजूद बेरला ब्लॉक में स्थित कई सहकारी समितियों के सोसायटियों से धान का उठाव नही हो पाया है।जिससे समय पर उचित उठाव न होने से धान के बर्बाद होने के आसार नजर आ रहे है।जिससे समिति प्रबन्धन के भी हालत भी खराब है।क्योंकि खरीदी केंद्र धान की बर्बादी कही न कही उनके रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर सकता है।वही कई समितियो में धान को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था का अभाव है।जिसके चलते अब समितियों से जुड़े लोग परेशान है।उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र में इन दिनों टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके चलते विभिन्न गतिविधियां ठप्प है।

Related Articles

Back to top button