भिलाई नगर निगम चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारी, AAP खेल सकती है संजीत विश्वकर्मा पर दांव
संजीत विश्वकर्मा के उतरने से मिल सकती है कांग्रेस-बीजेपी को बड़ी चुनौती

भिलाई : भिलाई नगर निगम महापौर चुनाव अब कुछ ही महीनों दूर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने संजीत विश्वकर्मा को अपना महापौर प्रत्याशी बनाने का फैसला कर लिया है, जबकि कांग्रेस फिर से मौजूदा महापौर नीरज पाल हो सकते है महापौर प्रत्याशी । वही बात की जाय तो सत्ताधारी भाजपा में महापौर प्रत्याशी को लेकर बड़ा घमासान है, क्योंकि पार्टी में कई दावेदार मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
भिलाई में पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के महापौर के काबिज होने का इतिहास है। 2022 के चुनाव में नीरज पाल कांग्रेस के टिकट पर महापौर बने थे। पार्टी अब विकास के मुद्दे पर वोट मांगने की रणनीति बना रही है।
वही आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में अपनी पकड़ मजबूत की है । वही इस बार भिलाई निगम से संजीत विश्वकर्मा को उम्मीदवार बनाकर AAP भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और स्थानीय मुद्दों जैसे साफ-सफाई, पानी, बिजली और प्रदूषण पर फोकस करने की योजना बना रही है। भिलाई जैसे औद्योगिक शहर में AAP का यह कदम त्रिकोणीय लड़ाई को जन्म दे सकता है।
सूत्रों माने तो भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए कई मजबूत दावेदार हैं, जिनमें पुरुषोत्तम देवांगन (जिला अध्यक्ष), भोजराज सिन्हा, ऋचा सेन और महेश वर्मा जैसे नाम चर्चा में हैं। भाजपा संगठनात्मक ताकत और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सहारे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। टिकट बंटवारे में सावधानी बरती जा रही है, ताकि पार्टी में कोई असंतोष न रहे।
भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं । चुनाव में बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण और शहरी विकास प्रमुख मुद्दे रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में हाल के निकाय चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा यहां भी उठाने की कोशिश होगी ।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। कांग्रेस अनुभव का दावा करेगी, भाजपा विकास और योजनाओं का, जबकि AAP नई उम्मीद और बदलाव का।
चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। सभी पार्टियां अब अपने-अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुटी हुई हैं।
(यह समाचार सूत्रों और हालिया घटनाक्रम पर आधारित है। आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार है।)


