रिसाली निगम आयुक्त ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक

BHILAI:-अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने आज रिसाली निगम क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों व राज्य शासन की महंती व महत्वकांक्षी योजनाओं की निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ आयुक्त कक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान निगम आयुक्त ने सभी विभागों के द्वारा की जा रही कार्यों की पॉइंट टू पॉइंट विस्तार से चर्चा की निगम क्षेत्र में स्वीकृत हो चुके एवं क्रियान्वित कार्यों की संख्यात्मक जानकारी मदवार प्रस्तुत करने व कार्यों को निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण मानक के साथ शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश निगम के कार्यापालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपअभियंताओं को दिये। बैठक में निगम आयुक्त ने कहा की रिसाली निगम क्षेत्रों की 6 जूलाई को आयोजित सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत स्थल का चयन कर वृक्षारोपण हेतु पौधों की व्यवस्था, गढढ़े खोदाई कार्य व फेंसिंग कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा व उप अभियंता हिमांशु कावड़े को दिये है। उक्त हेतु निगम क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार के माध्यम से सघन वृक्षारोपण अभियान में जनभागीदारी की उपस्थिति सुनिश्चत करने के भी निर्देश मातहतों को दिये। शासन की महंती योजना रोका छेका अभियान में रेडियम की व्यवस्था करने व पशुपालकों से संकल्प पत्र भराने तथा खुले में घुम रहे पशुओं के मालिकों पर दण्डनीय कार्यवाही करने के निर्देश सहायक राजस्व अधिकारी को दिये। बैठक में गौठान निर्माण व पौनी पसारी योजना को अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री आर.के. साहू को दिये है। बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने निगम क्षेत्रों में 3 नये मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय पुरैना, मौहारी भाठा एवं रूआबांधा में 15 दिवस के भीतर खोलने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिये है। निगम आयुक्त ने सी. एंण्ड डी. वेस्ट हेतु एजेंसी नियुक्त करने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 हेतु निगम के उपअभियंता हिमांशु कावड़े को एसबीएम हेतु उपअभियंता नियुक्त करने के भी निर्देश दिये है। बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये है। इस दौरान निगम आयुक्त ने आमजनों से लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय में निराकृत करने के निर्देश संबंधितों को दिये है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बीएलसी तथ एएचपी घटक की संख्यात्मक जानकारी अतिशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिये। बैठक में निगम आयुक्त ने निदान 1100 से प्राप्त आवेदनों का 2 दिवस में निराकृत करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये है। इस दौरान समीक्षा बैठक में निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू सहित सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। उक्त जानकारी निगम के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी शैलेष साहू ने दिये।