छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जन-जन तक पहुंचाये पोषण का संदेश-कलेक्टर श्री साहू
नारायणपुर 16 मार्च 2021-कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट परिसर से पोषण रथ को रवाना किया। पोषण रथ में पोषण माह अंतर्गत गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, सतत स्तनपान एवं पूरक पोषण आहार के द्वारा कुपोषण को रोकना तथा किचन गार्डन के माध्यम से घरों एवं प्रतिष्ठानों में साग-सब्जी व फल उपजाने को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। पोषण रथ में पोषण के 5 सूत्र को बताया गया है। पोषण के पहले सुनहरे 1000 दिन नवजात शिशु के लिए महत्वपूर्ण है, इसमें बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन और स्वच्छता व साफ-सफाई जरूरी है। पौष्टिक आहार में भोजन में विटामिन-सी युक्त आहार लेने से आयरन का बेहतर समावेश होता है। ऐसे महत्वपूर्ण बातों की जानकारी रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि जिले में सुपोषण की आवश्यकता है। इसलिए अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुपोषण की जानकारी दें। वहीं कुपोषण के दुष्प्रभावों से भी अवगत करायें।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, वनमंडलाधिकारी श्री एनआर खुंटे, एसडीएम श्री दिनेश नाग, जिला विधिक परीविक्षा अधिकारी श्री सनातन मेरसा उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button