छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर 18 करोड़ 34 लाख की लागत से हुडकों में सिवरेज लाइन सहित होंगे पुल पुलिया होगा निर्माण

भिलाई / नगर निगम भिलाई के विकास के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रयास रत हैं। श्री यादव के प्रयास से एक ओर जहां वर्षों पुरानी हुडको के सिवरेज लाइनए पुल पुलिस का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही नेहरू नगर ओवर ब्रिज का सौंदर्यीकरण और एसीसी जामुल चौक से लेकर पावर हाउस तक सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी किया जाएगा। यह सभी काम करीब 18 करोड़ 34 लाख की लागत से किया जाएगा।
विधायक देवेंद्र यादव ने 2021.22 के सीएम के बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर दिया था। जिसमें सीएम ने भिलाई के विकास को बड़ी प्राथमिकता दी औरवर्षों पुरानी हुडको कालोनी के विकास के लिए भी विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। जिस पर सीएम ने स्वीकृति की मोहर लगा दी है। आप को बता दें कि हुडकों का सिवरेज लाइन सहित पुल पुलिया निर्माण कार्य के लिए 5करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्य के प्रस्ताव पर स्वीकृति भी दे दी है। हुडकों का सिवरेज लाइन पुराना हो गया है। यहां बेहर निकासी के लिए पुल पुलिस का निर्माण की दरकार जनता को लंबे समय से है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए महापौर व विधायक यादव ने पहल की औैर प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया था। जिसे नए बजट में शामिल कर सीएम भूपेश बघेल ने 5 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। इससे हुडको के पूरे सिवरेज लाइन को और बेहतर बनाया जाएगा। जरूरी जगहों पर पुल पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा।
ओवर ब्रिज का होगा सौंदर्यीकरण 4 करोड़ की लागत से नेहरू नगर ओवर ब्रिज के सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव को बजट में शामिल किया। नेहरू नगर ओवर ब्रिज का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुुरू किया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा पिछले बजट 2020.21 में शामिल दो विकास कार्य को भी विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सीएम ने अपने इस नए बजट में शामिल किया है। इससे क्षेत्र का बड़ा विकास होगा और क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। 6 करोड़ 34 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण और सौदर्यीकरण पावर हाउस से जामुल एसीसी चौक तक सड़क का चौड़ी करण किया जाएगा। साथ ही इस पूरे मार्ग का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क किनारे पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। इसके लिए भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह प्रस्ताव भी 2020.21 का है। जिसे सीएम ने अपने नए बजट 2021.22 में शामिल कर इसके लिए भी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही पावर हाउस से एसीसी चौक तक सड़क करीब 3 किलोमीटर तक चौड़ी करण करने से लोगो को बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button