21 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि- संभावनाएं लेकर आ रहा है ये दिन आपके लिए। आपके शौक को बाहर आने का मौका मिलेगा, बदलाव के संकेत हैं। आपके अच्छे लक्ष्यों से आपको लाभ होता दिखेगा, घर से आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और उस पर आपके पैसे भी खर्च होंगे। दिन अच्छा है जिन चीजों का आप इंतजार कर रहे थे वो आपको मिलनी शुरू हो जाएंगी।
वृष राशि- घर परिवार के रिश्तों में कुछ दिक्कतें देखने को मिल रही हैं लेकिन ये लंबे समय तक नहीं रहेंगी, कल शाम तक स्थितियां काफी सुधरेंगी। कुछ नया खरीदने का आपका मन कर सकता है। घर के मामलों में कल आप काफी अहम भूमिका निभाएंगे, काफी प्राथमिकता देंगे कल आप घर को। अपनी घर के प्रति प्रतिबद्धताओं को निभाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि- कुछ समय अपने साथ बिताना चाहते हैं एकांत में बैठना चाहते हैं। पिछले दिनों से काफी व्यस्तता चल रही थी, कल छुट्टी ले लें अगर ले सकते हैं तो और अपने ऊपर के दबाव को थोड़ा कम करें। हल्के संगीत को सुनें, मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें।
कर्क राशि– नए दायित्व आपको मिलेंगे, मानसिक दबाव बढ़ेगा। आपकी तैयारी आपको अच्छा परिणाम देगी और आप वो सभी काम कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं, किसी की धोखाधड़ी का शिकार होने से बचें। अपने काम से काम रखें, अपने विवेक से काम लें। आज का दिन आपके लिए व्यस्त है, आपको परिश्रम करना होगा।
सिंह राशि- गुस्से से काम ना लें, संयमित रहें। अपने गुस्से की आदत से छुटकारा पाएं, जीवनसाथी को चुनने में आपको परेशानी हो रही है। परिवार के हित में काम करेंगे। मानसिक रूप से रिश्तों के लिए अगर तैयार नहीं हैं तो घर पर बात कर लें।
कन्या राशि- दिन उथल-पुथल भरा है। जो काम आपने नहीं किए हैं उनके लिए भी सुनना पड़ सकता है, खाने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। संबंधों में जो बीते दिनों में दरार आई, उनका समाधान करें। कैरियर में अच्छे फैसलें लेंगे, अच्छी सलाहें मिल रही हैं जिसका आपको लाभ मिलेगा।
तुला राशि– रिस्क लेने की जरूरत हैं, सोचे कम काम करें। अगर कोई सलाह लेना चाहते हैं जीवनसाथी से तो लें। जल्दबाजी में फैसला ना लें। संचार के क्षेत्र में फायदा, कारोबार में लोगों को थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- दोस्त अच्छे मिल रहे हैं सामाजिक गतिविधियां अच्छी रहेगी। आप ताकतवर तरीके से काम कर रहें है जिसका भविष्य में लाभ होगा। कुछ नया करने की चेष्टा करेंगे। अच्छे मौकें मिलेंगे उन्हें हाथ से ना जाने दें।
धनु राशि– कठोर बोलेंगे, असुरक्षित महसूर कर रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी, पिछले दिनों की तकलीफें खत्म होंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अचानक से लाभ होगा, स्वभाव में विनम्रता बनाएं रखें।
मकर राशि- काफी दिनों से लोगों से नहीं मिलें हैं। पुराने मित्रों से मिलेंगे जो भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। किसी मित्र की सहायता लेने में झिझकें नहीं। रिश्तों को सुलझाएं।
कुम्भ राशि- अच्छा साहस कर पाते हैं उसका लाभ आपको मिलेगा। निवेश में अच्छे फायदा होगा। शारीरिक श्रम करना होगा आज आपको। अगर किसी रिश्तों में कोई दिक्कत थी तो आप उनसे बाहर आते दिखेंगे। पिता के साथ रिश्तों को मजबूत करें।
मीन राशि- काम करने का तरीका अच्छा है, एकाग्रता अच्छी है, ऊर्जा अच्छी है। एकांत में ना बैठें भावनात्मक चीजों को याद ना करें आपका दिन अच्छा होगा। कल्पना का दिन नहीं है आज काम करें, व्यस्त रहेंगे। कई चीजों में भाग लेंगे।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117