Uncategorized

Kondagaon_ जिला कांग्रेस कमेटी ने जलाया भाजपा सांसद मोहन मंडावी का पुतला

कोंडागांव। जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने कांग्रेस भवन कोंडागांव से बस स्टैंड तक रैली निकाल कांकेर सांसद मोहन मंडावी के द्वारा हाथरस के मामले में दिए गए शर्मनाक बयान को लेकर पुतला फूंका। विदित हो विगत दिनों भाजपा द्वारा जय स्तम्भ चौक में कोंडागांव के धनोरा में हुई बलात्कार की घटना के विरोध में जिला स्तरीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया था जिसके दरम्यान कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने बेतुका बयान देते हुए हाथरस में हुई घटना को बनावटी बताया था और कहा था कि जब हाथरस के लोगो ने कांग्रेस को वोट नही दिया तो क्यो राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग हाथरस में धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनकी इस ओछी मानसिकता भरे बयान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने मोहन मंडावी का पुतला दहन किया इस अवसर पे प्रदेश सचिव मनीष श्रीवस्तव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर तो मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है वही दूसरी ओर उनकी पार्टी के लोग बेटियों की मौत को वोट बैंक समझते है क्या अब माननीय डॉ रमन सिंग अब मोहन मंडावी से इस्तीफे की मांग करेंगे।

http://sabkasandesh.com/archives/80439

http://sabkasandesh.com/archives/80442

http://sabkasandesh.com/archives/80370

 

Related Articles

Back to top button