छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दूसरी बार अध्यक्ष बने गोपाल सिन्हा – कार्यकारिणी घोषित:Gopal Sinha became president for the second time – Executive declared

रिसाली//रिसाली नगर पालिक निगम के कर्मचारी संगठन स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर गोपाल सिन्हा को नियुक्त किया गया है। इसके पहले वे भिलाई नगर पालिक निगम के अध्यक्ष रह चुके है। निगम गठन के बाद उनकी नियुक्ति प्रदेश महामंत्री विष्णु प्रसाद चंद्राकर ने की है। नियुक्ति के बाद संगठन के सद्स्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया । इस अवसर पर गोपाल सिन्हा ने कहा कि पूर्व में वे कर्मचारियों के हित में 7 वे वेतन मान का एरियस मांग प्रमुखता से वे रख चुके है। आश्वासन के बाद भी उनकी मांग अभी लंबित है। वर्तमान में वे अनुकंपा नियुक्ति के अलावा कर्मचारियों के सेवानिवृत्त पश्चात तत्काल अवकाश नकदी करण, समस्त देयक का तत्काल भुगतान शीघ्रता से कराने और पेंशन जल्द शुरू कराना वे चुनौती के रूप में ले रहे है। स्वागत समारोह में जगरनाथ कुशवाहा, बृजेन्द्र परिहार, संतोष, हीरामणी आदि उपस्थित थे।

रोहित को सचिव की जिम्मेदारी
संगठन के महामंत्री ने महासचिव पद पर रोहित कुमार वर्मा को नियुक्त किया है। वही उपाध्यक्ष निर्मल देशमुख, बृजेन्द्र परिहार, कोषाध्यक्ष प्राकश साहू, सचिव पद की जिम्मेदारी डिगेश्वरी चंद्राकर को दी गई है। कार्यकारिणी सद्स्य शत्रुहन नायक, देवराज राजपूत, हीरामणी चंद्राकर, पुनीत बंजारे, बिरेन्द्र देशमुख, रामेश्वर निषाद, संतोष तिवारी, कादिर खान, नीलू यादव, मेघनाथ व भीखम यादव को बनाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button