छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दी शुभकामनाएं

कवर्धा, 19 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के जन्मदिन पर आज विधायक कार्यलय कवर्धा में कबीरधाम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए राज्य और जिले के विकास कार्यों में उनके मार्गदर्शन को अमूल्य बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को डीएफओं श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा और विकास कार्यों में जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका सराहनीय है। उन्होंने जिले के अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया और कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंचे, यह हमारी साझा जिम्मेदारी है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की गति में तेजी आई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के मार्गदर्शन से जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सभी मिलकर योगदान देंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button