विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रेल क्लब में ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !ध्यान के माध्यम से कर्मचारियों को तनावमुक्त एवं एकाग्र जीवन के लिए किया गया प्रेरित !

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रेल क्लब में ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !
ध्यान के माध्यम से कर्मचारियों को तनावमुक्त एवं एकाग्र जीवन के लिए किया गया प्रेरित !
बिलासपुर – 23 दिसम्बर 2025/ कर्मचारियों में ध्यान के माध्यम से शान्ति, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा चिन्ता, तनाव एवं अवसाद जैसी मानसिक अवस्थाओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रेल क्लब में ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया गया।इस अवसर पर विकास कुमार साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेडिटेशन एवं ध्यान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाने से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरल ध्यान तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, जिससे उपस्थित कर्मचारियों को ध्यान की सकारात्मक अनुभूति प्राप्त हुई। कार्यक्रम में मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती रुहिना तुफ़ैल खान सहित विभिन्न विभागों के अधिक संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, बेहतर कार्यक्षमता एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। मंडल रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।



